भूमि विवाद की पंचायती में जमकर मारपीट, एक घायल
सिवान। बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुरहीयां गांव में रविवार को भूमि विवाद की पंचायती के दौरान दो पक्षों
By JagranEdited By: Published: Sun, 11 Nov 2018 05:47 PM (IST)Updated: Sun, 11 Nov 2018 05:47 PM (IST)
सिवान। बड़हरिया थाना क्षेत्र के सुरहीयां गांव में रविवार को भूमि विवाद की पंचायती के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज सदर अस्पताल में चला रहा है। घायल बड़हरिया थाना क्षेत्र सुरहीयां निवासी युगल मांझी है। युगल ने बताया कि मेरे घर के आगे गैरमजुरवां भूमि है, जिस पर गांव के ही एक परिवार द्वारा अपना कब्जा बताया जाता है। उक्त भूमि को लेकर रविवार को पंचायती हो रही थी तभी उनलोगों द्वारा हमला कर दिया गया और लाठी डंडा से वार कर घायल कर दिया गया। वहीं घर के भी कुछ सदस्य घायल हैं जिनका इलाज गांव में ही चला रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें