कोषागार से 21 तक कर लें राशि की निकासी
सिवान। नगर के वीएम हाई स्कूल परिसर में रविवार को शिक्षा विभाग के जिले के नोडल पदाधिकार
By Edited By: Published: Mon, 20 Feb 2017 03:07 AM (IST)Updated: Mon, 20 Feb 2017 03:07 AM (IST)
सिवान। नगर के वीएम हाई स्कूल परिसर में रविवार को शिक्षा विभाग के जिले के नोडल पदाधिकारी म¨नद कुमार सिन्हा ने शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ गहन समीक्षा बैठक की। इसमें उन्होंने पोशाक, साईकिल तथा छात्रवृत्ति योजना की गहन समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मंगलवार तक सभी डीडीओ छात्रों की सूची के साथ आवश्यक विपत्र कोषागार में जमा कर संबंधित योजना की राशि की निकासी सुनिश्चित करें। साथ ही इसी महीने में स्कूल के खाते में राशि भेज कर छात्रों के खाते में स्थानांतरित करने काम करें। बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी विश्वनाथ विश्वकर्मा, डीपीओ सर्व शिक्षा राजकुमार, माध्यमिक अखिलेश्वर ¨सह, लेखा योजना रामेश्वर ¨सह सहित सभी बीईओ व हाई स्कूलों के डीडीओ व पीओ उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें