Move to Jagran APP

सिवान-शोषितों को अधिकार व न्याय दिलाने में जननायक की भूमिका अहम

जिले के विभिन्न प्रखंडों में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 24 Jan 2021 05:35 PM (IST)Updated: Sun, 24 Jan 2021 05:35 PM (IST)
सिवान-शोषितों को अधिकार व न्याय दिलाने में जननायक की भूमिका अहम
सिवान-शोषितों को अधिकार व न्याय दिलाने में जननायक की भूमिका अहम

सिवान । जिले के विभिन्न प्रखंडों में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री सह जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया गया। महाराजगंज अनुमंडल मुख्यालय स्थित कर्पूरी चौक स्थित स्मारक पर पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उनकी प्रतिमा पर एसडीओ रामबाबू कुमार, एसडीपीओ पोलस्य कुमार, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, जदयू पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सत्येंद्र ठाकुर सहित अन्य गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। पूर्व विधायक ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने बिहार के दबे कुचले और समाज के अंतिम पंक्ति के समाज को सम्मान और आरक्षण दिलाने का काम किया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अरविद कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष संगीता देवी, विजय कुमार वर्मा, जदयू मीडिया प्रभारी निकेश चंद्र तिवारी, कर्पूरी स्मारक के कोषाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद, स्वतंत्रता सेनानी जगदीश सिंह, ई. प्रमोद रंजन, मोहन कुमार पद्माकर, संजीव कुमार सिंह, पवन गुप्ता, मनोज त्यागी, जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक ब्याहुत, धमर्नाथ प्रसाद, कृष्ण प्रसाद, नागमणि सिंह, अनिल सिंह, हरिशंकर आशीष, शक्ति शरण प्रसाद, नगर पंचायत कर्मी मनु सिंह आदि ने भी माल्यार्पण कर उनके आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। वहीं गोरेयाकोठी प्रखंड के भिट्ठी गांव में कर्पूरी ठाकुर की जयंती राजद के युवा नेता विवेक कुमार वर्मा की अध्यक्षता में मनाई गई। अपने संबोधन में विवेक ने कहाकि कर्पूरी ठाकुर ने सामाजिक न्याय की जो लड़ाई लड़ी वह आज भी अधूरी है। कहाकि दिल्ली में चल रहे किसानों की मांग का समर्थन किया और केंद्र सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने 30 जनवरी को काफी संख्या में मानव श्रृंखला में भाग लेने की अपील लोगों से की। सभा में राजद सहकारिता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अशोक राय ने कहाकि कर्पूरी बाबू के बताए रास्ते पर चल कर ही समाज का कल्याण हो सकता है। इस अवसर पर लालबाबू खरवार, जमालुद्दीन अंसारी, सुभाष राय, फिरोज आलम, रूपेश तिवारी, डॉ. जितेंद्र वर्मा, चंदेश्वर भगत, आफताब आलम, दिलीप शर्मा आदि ने अपने विचार रखें। कार्यक्रम के अंत में पूर्व मुखिया भोला यादव की मौत पर एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। वहीं दूसरी ओर लिलारू औरंगाबाद पंचायत के सरेयां निवासी व भाजपा उपाध्यक्ष श्याम किशोर तिवारी के आवास पर रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण उन्हें नमन किया गया। वक्ताओं ने जन नायक को गरीबों के मसीहा बताया। इस मौके पर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी, पूर्व जिला पार्षद राजीव रंजन पांडेय, मंडल महामंत्री कुबेर प्रसाद, राजकिशोर तिवारी, नंदकिशोर तिवारी, प्रभुनाथ सिंह, वशी अहमद खान, मुकेश कुमार, शाहबाज खान, उपेंद्र कुमार, रमेश कुमार, सखीचंद साह, हामिद रजा, वसीम खान आदि लोग उपस्थित थे। वहीं आंदर प्रखंड मुख्यालय जदयू कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। इस मौके पर उनके तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर कुंजबिहारी सिंह, उमेश प्रसाद, अमरनाथ राम, विजय प्रताप भगत, राजनाथ यादव, गुड्डू पटेल, धीरज चौहान, श्रीभगवान ठाकुर, विकास यादव, कल्पनाथ यादव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे। बसंतपुर में डाक बंगला परिसर में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष वैद्यनाथ प्रसाद की अध्यक्षता में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस मौके जदयू युवा प्रखंड अध्यक्ष राजन सिंह,अशोक प्रसाद, आयुष्मान शुक्ल, नंद किशोर चौहान, विकास पाठक, जनार्दन राय, मिथलेश बिद,हवलदार महतो, संदेश महतो आदि मौजूद थे। सिसवन के भागर गांव में राजद कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। इस मौके पर मौके पर टुनटुन यादव, कन्हैया राम, योगेंद्र यादव, विक्की ठाकुर, मनोज ठाकुर, संतोष भगत, हीरालाल साह, दिलीप चौहान, परमहंस यादव सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.