धूमधाम से हुई भगवान कालभैरव की पूजा
सिवान। मैरवा प्रखंड के कविता गांव स्थित श्रीकाल भैरव (महाकाल) मंदिर में बुधवार श्रावण कृष्ण्
सिवान। मैरवा प्रखंड के कविता गांव स्थित श्रीकाल भैरव (महाकाल) मंदिर में बुधवार श्रावण कृष्ण पक्ष अष्टमी को भगवान शिव के आठवें स्वरूप भगवान कालभैरव की पूजा धूमधाम से हुई। इस मौके पर आयोजित हवन व पूजा में विभिन्न जगहों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। हवन पूजा के बाद भगवान महाकाल का दर्शन तथा प्रसाद ग्रहण किया। महाकाल के उपासक नित्यानंद पांडेय ने कहा कि सावन माह में श्रीगणेश जी का नाम 'ऊं हरेंबाय नम:' तथा भगवान शिव का नाम 'ऊं तुलशाय: देवाय नम:' से जाना जाता है। इस महीने में तेज पत्ता का दातून करने तथा कमल के फूल, बेलपत्र, शमी पत्ता, गुड़, दूध, काला तील आदि सामग्री से पूजा करने से भगवान शिव अति प्रसन्न होकर भक्तों के सारी विघ्नों का नाश कर मनोकामनाएं पूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि पूजा के बाद शाम को जामुन खाना अति लाभदायक है।