श्रीमद्भागवत ज्ञान सप्ताह महायज्ञ को निकली कलश यात्रा
प्रखंड के बघौनी पंचायत के फरीदपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कलश यात्रा ।
सिवान। प्रखंड के बघौनी पंचायत के फरीदपुर गांव स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ शुक्रवार को कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ। यज्ञ स्थल से बैंडबाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से चलकर विभिन्न मार्ग होते हुए दाहा नदी पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरा गया। महिलाएं पीला एवं गेरुआ वस्त्र पहन कलश यात्रा में शामिल हुई। जयकार से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञ के कथा वाचक आचार्य शिव शंकर शास्त्री हैं। इस मौके पर यज्ञ संचालक वैद्यनाथ गुप्ता ,यजमान के रूप में डॉ. धर्मेंद्र पाठक, व्यवस्थापक अक्षय प्रताप ¨सह, अशोक ¨सह, अजय ¨सह, राजदेव यादव एवं पूर्व मुखिया कलक्टर साह समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। यह यज्ञ 28 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान हवन, पूजा एवं प्रवचन का कार्यक्रम आयोजित होगा।