जेपी विश्वविद्यालय में पीजी में दाखिले का अंतिम मौका, स्पॉट एडमिशन के लिए 10 से 12 अक्टूबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
जयप्रकाश विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 के लिए स्पॉट एडमिशन का अंतिम मौका है। इच्छुक छात्र 10 से 12 अक्टूबर ...और पढ़ें

जेपी विश्वविद्यालय में पीजी में दाखिले का अंतिम मौका
HighLights
पीजी सत्र 2026-28 के लिए स्पॉट एडमिशन।
ऑनलाइन आवेदन 10 से 12 अक्टूबर तक।
रिक्त सीटों पर दाखिले का अंतिम अवसर।
जागरण संवाददाता, सिवान। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर विभागों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में पीजी सत्र 2026-28 में नामांकन से वंचित विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। विश्वविद्यालय की ओर से सीबीसीएस आधारित दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए स्पाट एडमिशन राउंड आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत इच्छुक अभ्यर्थी 10 से 12 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
विश्वविद्यालय ने इसे पीजी में नामांकन का अंतिम अवसर बताया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 13 अक्टूबर को मेधा सूची या पात्र अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। इसके आधार पर 15 अक्टूबर को संबंधित विभागों एवं महाविद्यालयों में नामांकन लिया जाएगा। स्पाट एडमिशन के लिए केवल उन्हीं सीटों पर दाखिला होगा, जो संबंधित विषय और महाविद्यालय में रिक्त हैं।
तीन कॉलेजों का दे सकेंगे विकल्प
पूर्व के नामांकन चरणों में किसी कारणवश दाखिला नहीं ले पाने वाले पंजीकृत अभ्यर्थी अपने पुराने लागिन आईडी से आवेदन कर सकेंगे। उन्हें रिक्त सीटों के विरुद्ध बिना अतिरिक्त शुल्क के आवेदन करने और अधिकतम तीन महाविद्यालयों का विकल्प देने की सुविधा मिलेगी। हालांकि, जिन अभ्यर्थियों का पहले ही नामांकन हो चुका है, वे इस प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे।
समर्थ पोर्टल से करना होगा आवेदन
अभ्यर्थियों को जेपीवीएडीएम डॉट समर्थ डाट एडु डॉट इन पर जाकर आवेदन करना होगा। उन्हें उसी पोर्टल का उपयोग करना है, जिस पर पहले पंजीकरण किया था। आवेदन से पूर्व महाविद्यालयवार एवं विषयवार रिक्त सीटों की जानकारी लेकर विकल्प भरने की सलाह दी गई है। विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर भी संबंधित जानकारी देखी जा सकती है।
