अपनी अदाओं से चर्चा में रहते हैं ये JDU विधायक, अब इस वजह से हो रहे फेमस, जानिए
अपने वीडियो को लेकर चर्चा में रहने वाले सिवान के बड़हरिया के जदयू विधायक श्याम बहादुर सिंह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वे अपने बेटे के आदर्श विवाह को लेकर चर्चा में हैं।
By Kajal KumariEdited By: Published: Thu, 08 Feb 2018 01:10 PM (IST)Updated: Fri, 09 Feb 2018 11:38 PM (IST)
v>सीवान [जेएनएन]। बिहार में दहेज मुक्त विवाह का बिगुल फूंकने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने के लिए बड़हरिया विधानसभा के जदयू विधायक श्यामबहादुर सिंह ने भी कमर कस लिया है।
विधायक श्यामबहादुर सिंह ने अपने मुखिया पुत्र संजय कुमार सिंह का विवाह भी बिना दहेज तामझाम और आडंबर के विश्वप्रसिद्ध गोपालगंज जिले के थावे मंदिर में कराने का निर्णय लिया है।
विवाह बिल्कुल सादे तरीके से आगामी10 फरवरी को थावे मंदिर में संपन्न होगा।आदर्श विवाह को देखने के लिए कई दिग्गजो के जुटने की संभावना है। जब से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दहेज मुक्त विवाह एवं सामाजिक कुरीतियों को मिटाने के लिए अभियान चलाया है।
नीतीश कुमार के इस अभियान को सफल बनाने के लिए मानव श्रृंखला में जब विधायक खड़े थे और लोगों से अपने पुत्र की शादी में दहेज नहीं लेने की बात कहकर शपथ ले रहे थे।संजय सिंह सहलौर पंचायत के मुखिया भी हैं।
उनकी शादी पचरूखी प्रखंड के पपौर पंचायत के इटवां गांव के रामाशंकर सिंह की पुत्री मनोरमा कुमारी से निश्चित हुई है। उन्होंने दहेज मुक्त विवाह करने पर परिवार के निर्णय पर सहमति जताई है।विधायक श्यामबहादुर सिंह ने बताया कि अच्छे काम की शुरुआत घर से होनी चाहिए।इसलिए परिवार वालों की सहमति से यह निर्णय लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें