अबतक जिले में मात्र 979 एमटी ही हो पाई धान की खरीद
सिवान। जिले में अभीतक मात्र नौ सौ 79 एमटी ही धान की खरीदारी हो पाई है। जबकि जिले में 86 हजार एमटी ध
सिवान। जिले में अभीतक मात्र नौ सौ 79 एमटी ही धान की खरीदारी हो पाई है। जबकि जिले में 86 हजार एमटी धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। ऐसे में धान खरीद की धीमी रफ्तार काफी के चलते निर्धारित समय के अंदर लक्ष्य को पूरा करना मुश्किल हो सकता है। विभाग ने धान खरीद के लिए अंतिम समय 31 मार्च तक दिया है। जिले में पहले से 36 हजार एमटी ही धान खरीद का लक्ष्य था, लेकिन विभाग ने बढ़ाकर
50 हजार एमटी अब कर दिया है। जिले में चार हजार 95 किसान धान खरीद के लिए ऑनलाइन आवेदन किए हैं। इसमें पांच सौ छह किसानों का आवेदन अपूर्ण है। तीन हजार तीन सौ 85 आवेदन पैक्स को व दो सौ तीन आवेदन व्यापारमंडल को प्राप्त हुए हैं। इसमें कुल एक हजार नौ 47 रैयत व एक हजार छह सौ 42 गैर रैयत किसान शामिल हैं, लेकिन विभाग का दावा है कि निर्धारित समय के अंदर लक्ष्य को प्राप्त कर लिया जाएगा। इधर नमी व खरमास के चलते कई पैक्स व व्यापारमंडल धान खरीद अभीतक शुरू नहीं कर पाए हैं। मकर संक्रांति के बाद धान खरीद रफ्तार में तेजी आएगी।
क्या कहते हैं अधिकारी
अब धान खरीद रफ्तार पकड़ लेगा। मकर संक्रांति व मौसम अनुकूल नहीं होने के चलते खरीदारी प्रभावित हो रही थी। इसको लेकर सभी बीसीओ को निर्देश दिया गया है। किसानों का पंजीकरण भी जारी है। संतोष कुमार झा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, सिवान