ईओ ने वार्डों में बन रही सड़क का किया निरीक्षण
महाराजगंज नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में बन रही सड़क का निरीक्षण किया ।
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 04:22 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 04:22 PM (IST)
सिवान। महाराजगंज नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में बन रही सड़क का निरीक्षण शुक्रवार को नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अर¨वद कुमार ¨सह ने किया। उन्होंने वार्ड 5, 8 ,10 में निरीक्षण किया। कार्यपालक पदाधिकारी ने कुछ वार्डों में कार्य प्राक्कलन के अनुसार नहीं होने पर संबंधित अभिकर्ता को उसको ठीक करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत के अधीन जहां भी कार्य हो रहे हैं, उसमें कोई कोताही नहीं बरती जाए। उन्होंने कार्य कर रहे अभिकर्ताओं से कहा कि वे प्राक्कलन के अनुसार ही कार्य कराएं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें