सिवान। गोरेयाकोठी के सरारी पंचायत के लधी पोखरा पर गुरुवार को सांसद मद से 6 लाख 50 हजार की लागत से बनाने वाले छठ घाट का शिलान्यास भाजपा नेता देवेशकांत ¨सह ने पूजा-अर्चना के साथ किया। आचार्य तेज प्रताप दिवेदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराकर नारियल फोड़ कर शिलान्यास कराया गया। इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए ¨सह ने कहा कि अर्से से छठ घाट का इंतजार व्रतियों द्वारा किया जा रहा था जो अब पूरा हो जाएगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी, विनय गिरि, कुबेर प्रसाद, महामंत्री अखिलानंद ¨सह, राजीव रंजन पांडेय, भाजयुमो श्याम किशोर तिवारी, अध्यक्ष नीरज गुप्ता, नयन यादव, तारकेश्वर ¨सह, दयानंद शर्मा, अकंज कुमार ¨सह, जनार्दन प्रसाद ¨सह,राज नारायण यादव, प्रभु सोनी, मदन यादव, रंजीत प्रसाद, प्रभु गुप्ता,नियाज अहमद, जनार्दन यादव, राम अवतार चौरसिया आदि उपस्थित थे।

Edited By: Jagran