Move to Jagran APP

राज्य चैंपियनशिप के लिए बालिका हॉकी टीम घोषित

बिहार राज्य सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के लिए सिवान की बालिका टीम घोषणा शुक्रवार को की गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 05:20 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 05:57 PM (IST)
राज्य चैंपियनशिप के लिए बालिका हॉकी टीम घोषित
राज्य चैंपियनशिप के लिए बालिका हॉकी टीम घोषित

सिवान। बिहार राज्य सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के लिए सिवान की बालिका टीम घोषणा शुक्रवार को की गई। इस चैंपियनशिप का आयोजन हॉकी बिहार द्वारा रघुनाथपुर के पंजवार मे होने जा रहा है। 23 से 26 मार्च 2019 तक आयोजित इस चैंपियनशिप के लिए सिवान टीम की घोषणा चयन शिविर में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। हॉकी सिवान की सचिव संगीता देवी एवं संयोजक संजय पाठक ने हिमेश्वर खेल मैदान लक्ष्मीपुर में चयन शिविर के समापन पर 18 सदस्यीय टीम की घोषणा की। जिला संयोजक संजय पाठक ने बताया कि सिवान जिला में आयोजित इस चैंपियनशिप से बिहार राज्य की टीम का गठन किया जाएगा। इसके बाद बिहार टीम का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन इसी मैदान पर होगा। सिवान टीम की कमान राष्ट्रीय खिलाड़ी खुश्बू कुमारी को सौंपी गई है। टीम में ज्योति तिवारी,पायल कुमारी, सोनाली कुमारी, रूबी कुमारी, सोनालिका कुमारी, श्रुति कुमारी, पल्लवी कुमारी, मधु कुमारी, चंपा कुमारी, अमिषा कुमारी, साबरा खातुन, सिधु कुमारी, काजल कुमारी, मनीषा कुमारी, गायत्री कुमारी, निभा कुमारी, निशा कुमारी को शामिल किया गया है। टीम कोच राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सिधु यादव तथा टीम मैनेजर राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार सिंह को बनाया गया है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.