अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन में 60 प्रतिशत छात्रों को मिला ग्रेड
संसू, मैरवा (सिवान) : प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की हुई अर्द्धव
संसू, मैरवा (सिवान) : प्रखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों की हुई अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन में सर्वाधिक छात्रों को ग्रेड बी हासिल हुआ है। इसके बाद ग्रेड सी हासिल करने वाले छात्रों की संख्या है। ग्रेड डी महज 8.55 प्रतिशत छात्रों को ही मिला है। इस परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद प्रखंड स्तर पर परीक्षा परिणाम का समेकन किया गया। समेकन के बाद यह आंकड़े सामने आए हैं। विभाग के लिए यह संतोष का विषय है कि ग्रेड डी और ग्रेड ई पाने वाले छात्रों की संख्या बहुत ही कम रही है। बता दें कि विद्यालयों में बच्चों के मूल्यांकन के आधार पर कमजोर छात्रों के लिए उपचारात्मक शिक्षण की व्यवस्था की जाती है। ऐसे छात्रों को अलग से पढ़ा कर उनकी कमजोरी को दूर किया जाता है। प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे कक्षा एक से आठवीं तक 11929 छात्र नामांकित हैं। इस बार अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा में इनमें से 10977 छात्र शामिल हुए। 938 छात्रों को ग्रेड ए 6609 छात्रों को ग्रेड बी 3101 छात्र को ग्रेड सी 207 छात्रों को ग्रेड डी और
121 छात्रों को ग्रेड ई मिला है। ग्रेड बी 60.21 प्रतिशत छात्रों और ग्रेड सी 28. 25 प्रतिशत छात्रों ने अर्जित किया है। ग्रेड डी 0.02 प्रतिशत और ग्रेड ई 1.10 प्रतिशत छात्रों को मिले हैं।