रंगोली व चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
सिवान। प्रखंड के विशुनपुर महुआरी बाजार स्थित आरआरकेवी विद्या मंदिर के प्रांगण में शनिवार को रंगोली
सिवान। प्रखंड के विशुनपुर महुआरी बाजार स्थित आरआरकेवी विद्या मंदिर के प्रांगण में शनिवार को रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम से अष्टम वर्ग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में वर्ग पांचवीं की छात्राओं ने प्रथम तथा चित्रकला प्रतियोगिता में अष्टम की छात्राओं ने बाजी मारी। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक कामाख्या नारायण ¨सह ने कहा कि प्रतियोगिता से बच्चों में प्रतिभा का निखार होता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगिता में भाग लेना जरूरी है। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता का शुभारंभ आरआरकेवी वेलफेयर एवं एजुकेशनल ट्रस्ट विद्यालय के अध्यक्ष पूर्णिमा देवी ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। इससे इन बच्चों का हौसला बढ़ेगा। प्रतियोगिता में सीनियर कैटेगरी से प्रथम स्थान पर रही प्रिया कुमारी, किरण कुमारी, श्रुति कुमारी तथा जूनियर कैटेगरी से प्रथम स्थान पर चंदन कुमार, द्वितीय स्थान पर करिश्मा कुमारी एवं तृतीय स्थान पर ¨पकी कुमारी को सम्मानित किया गया। सभी बच्चों को विद्यालय के निदेशक एवं अध्यक्ष ने सर्टिफिकेट एवं मेडल देकर सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापिका ऋचा कुमारी, संगीता कुमारी, रीता देवी, प्रिया कुमारी, सुप्रिया गुप्ता, रामेश्वर प्रसाद ¨सह सहित काफी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित थे।