बिहार में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से दहशत, पांच अन्य का भी चल रहा इलाज
बिहार के सिवान में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से दहशत का आलम है। परिवार के पांच अन्य लोगों की भी हालत खराब है। क्या है मामला, जानिए इस खबर में।
By Amit AlokEdited By: Published: Sun, 17 Jun 2018 12:35 PM (IST)Updated: Sun, 17 Jun 2018 11:49 PM (IST)
पटना [जेएनएन]। बिहार के सिवान जिले में विषाक्त भोजन या पानी के कारण एक परिवार के नौ सदस्य बीमार पड़ गए। उनमें चार की मौत हो गई, जबकि पांच का इलाज चल रहा है। घटना जिले के मैरवा स्थित मिसकरही गांव की मुस्लिम बस्ती में हुई।
जानकारी के अनुसार गांव के इसराफिल अंसारी के घर में खाना खाने के बाद आरओ का जार वाला पानी पीने के बाद सभी की तबियत खराब हो गई। बीमार लोगों की में दो की मौत सिवान तथा दो की गोरखपुर में हो गयी। मृतकों में दो पुरुष तथा दो महिलायें शामिल हैं।
जिला के सिविल सर्जन व एसपी ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। मृतक के घर से भोजन व पानी के सैंपल लेकी जांच के लिए पटना भेजे गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें