चार महीने बाद हुआ विद्यालय शिक्षा समिति का चुनाव
प्रखंड के मटुक छपरा मध्य विद्यालय में चार माह बाद शिक्षा समिति का चुनाव ग्रामीणों के स
सिवान। प्रखंड के मटुक छपरा मध्य विद्यालय में चार माह बाद शिक्षा समिति का चुनाव ग्रामीणों के सहयोग से हुआ। समिति का चुनाव नहीं होने से डेढ़ माह से स्कूल में एमडीएम बंद था। वीएसएस अध्यक्ष पद पर संजू यादव, सचिव पद पर रेणु देवी को सर्व सम्मति से चुना गया। चुनाव के लिए बीआरसी द्वारा प्रतिनियुक्त समन्वयक रामानंद ¨सह मौजूद थे। चुनाव में उपप्रमुख ओमप्रकाश मिश्र, मुन्ना तिवारी, प्रमोद मिश्र, महेंद्र प्रसाद, हरीनाथ यादव, परमेश्वर यादव का विशेष योगदान रहा। बताते चले कि प्रधानाध्यापक निशिकांत श्रीवास्तव द्वारा सभी जिले के वरीय अधिकारियों को अध्यक्ष को लेकर चल रहे विवाद एवं चुनाव नहीं होने से विद्यालय में एमडीएम प्रभावित होने की खबर दी गई। बावजूद किसी ने कोई पहल नहीं की। तब ग्रामीणों ने खुद पहल शुरू की। इस मौके पर वरीय शिक्षक गणेश गुप्ता सहित सभी शिक्षक उपस्थित थे।