Move to Jagran APP

समाज के लिए रोल मॉडल थे पूर्व मुख्यमंत्री

शहर के टाउन हॉल में रविवार को सादगी और सामाजिक न्याय के पराकाष्ठा रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 106वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रमा प्रसाद पासवान ने की।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Sep 2019 05:21 PM (IST)Updated: Mon, 23 Sep 2019 06:34 AM (IST)
समाज के लिए रोल मॉडल थे पूर्व मुख्यमंत्री
समाज के लिए रोल मॉडल थे पूर्व मुख्यमंत्री

सिवान। शहर के टाउन हॉल में रविवार को सादगी और सामाजिक न्याय के पराकाष्ठा रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री की 106वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता चंद्रमा प्रसाद पासवान ने की। कार्यक्रम के शुभारंभ में मुख्य अतिथि राजद की हिना शहाब, काबीना मंत्री अवध बिहारी चौधरी, राजद जिलाध्यक्ष परमात्मा राम, विधायक हरिशंकर यादव समेत अन्य गणमान्य लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री के तैलचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर की।

loksabha election banner

उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए हिना शहाब ने कहा कि उन्होंने सभी धर्मों और वर्णों में कभी भेदभाव नहीं किया। समाज में समानता बनाए रखने के लिए उन्होंने समान रूप से सबों का विकास किया। पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी व परमात्मा राम ने संयुक्त रूप से कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भोला पासवान शास्त्री समाज के लिए रोल मॉडल थे। उन्होंने गरीबों के उत्थान के लिए शास्त्री के किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि शास्त्री ने जाति बंधन से ऊपर उठकर गरीबी दूर करने का रास्ता दिखाया। उन्होंने शिक्षा हासिल करने को कहा। अशिक्षा, अज्ञानता को अंधकार समान बताया। कार्यक्रम के अंत में समारोह में उपस्थित लोगों ने उनके पद चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया

मौके पर डॉ. अर्चना कुमारी, नंदकिशोर मांझी, आजाद कुमार पासवान, सिपाही मांझी, संजय मांझी, सिगासन मांझी, जिला प्रवक्ता उमेश कुमार, रमेश मांझी, अजीत कुमार, मनोज कुमार, राकेश पासवान, लखन लाल, राम एकबाल पासवान, रीता पासवान, तपेश्वर मांझी, सुरेंद्र पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.