मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई खूनी झड़प में सेना के जवान सहित आठ घायल
थाना क्षेत्र के सरेयां श्रीकांत गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों में खूनी झड़प ।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 09:46 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 09:46 PM (IST)
सिवान। थाना क्षेत्र के सरेयां श्रीकांत गांव में शुक्रवार की सुबह दो पक्षों में खूनी झड़प हो गई, जिसमें दोनों पक्ष के आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले पक्ष के घायल मो. नसीम, सेना का जवान मो. वसीम, मो. ताहिर, जुबैदा खातून तथा दूसरे पक्ष के मो. अख्तर, मुस्ताक,
असगर, सकीना बेगम को आनन-फानन में बसंतपुर पीएचसी लाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज किया गया। वहीं घायल मो. नसीम एवं जुबैदा खातून की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार प्रेषण तक पुलिस बयान नहीं दर्ज की थी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें