विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान के उत्पाद इंस्पेक्टर पर EOU का बड़ा एक्शन, आय से 201% अधिक संपत्ति का मामला; 5 ठिकानों पर छापेमारी

Published: Thu, 09 Jul 2026 11:40 AM (IST)

सिवान में उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU ने पटना, मुंगेर और सिवान के 5 ठिकानों पर छापेमारी की।

5 ठिकानों पर छापेमारी

5 ठिकानों पर छापेमारी

HighLights

  1. उत्पाद निरीक्षक अंकेश गोंड के 5 ठिकानों पर EOU की छापेमारी।

  2. आय से 201.97% अधिक, 2.36 करोड़ की अवैध संपत्ति मिली।

  3. सिवान, पटना, मुंगेर में एक साथ तलाशी अभियान जारी।

जागरण संवाददाता, सिवान। सिवान में पदस्थापित उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड के आवास और अन्य ठिकानों पर गुरुवार की सुबह आय से अधिक संपत्ति का मामला को ले पटना की टीम ने छापेमारी की। यह कार्रवाई उत्पाद निरीक्षक अंकेश कुमार गोंड़ के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में हुई है। 

विशेष न्यायालय निगरानी, पटना से तलाशी वारंट प्राप्त होने के बाद गुरुवार सुबह पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में पांच अलग-अलग स्थानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गई। 

तीन घरों पर एक साथ छापामारी

इनमें सिवान शहर स्थित उत्पाद विभाग का कार्यालय कक्ष के साथ ही शहर के चित्रगुप्त नगर रजिस्ट्री ऑफिस के पीछे स्थित किराये का आवास भी शामिल है।

WhatsApp Image 2026-07-09 at 10.54.32 AM

इसके अलावा पटना व मुंगेर स्थित आवासीय समेत व्यावसायिक परिसरों में भी तलाशी ली जा रही है।

WhatsApp Image 2026-07-09 at 10.54.32 AM (1)

ईओयू के अनुसार तलाशी की कार्रवाई जारी है, बरामदगी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

आय से अधिक संपत्ति अर्जित के साक्ष्य मिले

प्राथमिक जांच में अंकेश कुमार गोंड़ के विरुद्ध 2 करोड़ 36 लाख 31 हजार रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के प्रथम दृष्टया साक्ष्य मिले हैं, जो उनकी ज्ञात आय से करीब 201.97 प्रतिशत अधिक बताई गई है।

यह भी पढ़ें- मुंगेर में उत्पाद इंस्पेक्टर के ठिकानों पर EOU का छापा, 1.20 करोड़ के मकान सहित कागजात खंगाल रही टीम