करसौत के 500 घरों में छठ पूजा सामग्री का वितरण
सिवान। प्रखंड के करसौत पंचायत के विभिन्न गांवों में शनिवार को बीडीओ रीता कुमारी, मुखिया संघ के अध
सिवान। प्रखंड के करसौत पंचायत के विभिन्न गांवों में शनिवार को बीडीओ रीता कुमारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण ¨सह, जदयू नेता अजय ¨सह, उमेश कुमार ¨सह ने संयुक्त रूप से सैकड़ों छठ व्रतियों के बीच कलसूप, नारियल, नींबू, गागल, अदरक, हल्दी आदि पूजा सामग्री का वितरण किया गया। बीडीओ ने इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि जो भी सक्षम हो ऐसे कार्यो में आगे आना चाहिए। मुखिया संघ के अध्यक्ष रामकृष्ण ¨सह ने कहा कि लगातार 12 वर्षों से प्रत्येक वर्ष छठ पर्व की सामग्री वितरण करने की परंपरा कायम है। ऐसे कार्यो से आत्मसंतुष्टि मिलती है। जदयू नेता अजय ¨सह ने कहा कि मानव की सेवा ही सच्ची धर्म है। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, अनुमंडल प्रतिनिधि बुल्लू ¨सह, उपमुखिया पवन कुमार मांझी, सुशील कुमार ¨सह, वीरबहादुर, करीमन ¨सह,विनोद कुमार ¨सह, अर¨वद ¨सह आदि ने वितरण करने में भरपूर सहयोग किया। इस दौरान करीब पांच सौ घरों में छठव्रतियों के बीच पूजा सामग्री वितरण किया गया। वहीं धानाडीह में डॉ. बी के ¨सह ने छठ व्रतियों के बीच सामग्री वितरण किया। इस मौके पर बृजनंदन ¨सह, बबलू ¨सह, रंजीत ¨सह आदि ग्रामीण उपस्थित थे।