ईद मिलादुल नबी के मौके पर कंबल का वितरण
शनिवार को समाजसेवी संस्था सर सैयद फाउंडेशन ने इस साल भी ईद मिलादुल नबी के मौके।
By JagranEdited By: Published: Sat, 02 Dec 2017 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 02 Dec 2017 06:13 PM (IST)
सिवान। शनिवार को समाजसेवी संस्था सर सैयद फाउंडेशन ने इस साल भी ईद मिलादुल नबी के मौके पर रिक्शा चालक, फेरीवाले और असहायों के बीच ठंड से बचने के लिए शहरी और ग्रामीण इलाकों में कंबल का वितरण किया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अमजद खां ने बताया कि यह उनकी तरफ से पैगंबर-ए-इस्लाम को सच्ची श्रद्धांजलि है, जो हमेशा गरीबों एवं असहायों के लिए ¨चतित रहा करते थे। इस मौके पर संस्था के जावेद अहमद, मो. खालिद, अधिवक्ता कबीर अहमद, डॉ. औसाफ खान, डॉ. शाहनवाज, जफर अहमद एवं जावेद अली उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें