Move to Jagran APP

विजय लक्ष्य हासिल करने को भाजयुमो ने बनाई रणनीति

जासं,सिवान: भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक भाजपा विधायक व्यासदेव प्रसाद के आवास पर शुक्रवार

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Feb 2019 11:02 PM (IST)Updated: Fri, 01 Feb 2019 11:02 PM (IST)
विजय लक्ष्य हासिल करने को भाजयुमो ने बनाई रणनीति
विजय लक्ष्य हासिल करने को भाजयुमो ने बनाई रणनीति

जासं,सिवान: भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक भाजपा विधायक व्यासदेव प्रसाद के आवास पर शुक्रवार को जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार बंटी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विजय लक्ष्य 2019 विषय पर कार्यकर्ताओं से चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहाकि युवा ही सभी संगठन की जान होते हैं। भारत की पहचान बढ़ाने में सभी युवाओं को आगे बढ़कर काम करना होगा। आम जनता को पूर्व के सत्ताधारी पार्टियों एवं नेताओं से लोगों को अवगत कराने का काम युवाओं को ही करना होगा। वहीं महज साढे चार वर्ष में ही नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार ने विकास के साथ

loksabha election banner

ही विश्व मंच पर देश की प्रतिष्ठा में चार चांद लगाया है। जिला प्रभारी लखन तिवारी ने आठ फरवरी को होने वाले युवा सम्मेलन को जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रमेश ¨सह ने किया। वहीं नगर अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर हैप्पी यादव,त्रिलोकी ¨सह पटेल, श्रवण गुप्ता, आनंद ¨सह,विनोद गुप्ता प्रत्युष, संजय राजा, अजीत गुप्ता,सोनू गुप्ता, नीतीश कुशवाहा, अमरेंद्र कुमार ¨सह,

राजू कुशवाहा, रजनीश केशरी, मंजय राय,दरोगा ¨सह कुशवाहा एवं अन्य उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.