Move to Jagran APP

धान खरीद घोटाले में आरोपित पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार

प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर 2017 में तत्कालीन बीसीओ जितेंद्र कुमार चौरसिया ने धान खरीद के मामले में सरकारी खजाना का गबन का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 04:01 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 04:01 PM (IST)
धान खरीद घोटाले में आरोपित पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार
धान खरीद घोटाले में आरोपित पूर्व पैक्स अध्यक्ष गिरफ्तार

सिवान । प्रखंड के महम्मदपुर पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। गिरफ्तार पूर्व पैक्स अध्यक्ष पर 2017 में तत्कालीन बीसीओ जितेंद्र कुमार चौरसिया ने धान खरीद के मामले में सरकारी खजाना का गबन का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत था। थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि एएसआइ आफताब आलम ने गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को पूर्व पैक्स अध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया तथा सोमवार को जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि राशि जमा नहीं करने के कारण महम्मदपुर पैक्स सुपरसीड(अवक्रमित) कर दिया गया था, जिसके कारण महम्मदपुर पैक्स का चुनाव नहीं हो सका। गबन का आरोपित बनते ही कृष्ण कुमार राय फरार चल रहा था। इधर कुछ दिनों से वे पुलिस से बचकर वह अपने घर पर रह रहे थे। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए काफी दिनों से प्रयासरत थी। पुलिस को जैसे हीं इसकी गुप्त सूचना मिली, उसे गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.