बोलेरो की टक्कर से दंपती घायल, पति की मौत
सिवान। थानाक्षेत्र के फुलवारी मोड़ समीप रघुनाथपुर-आंदर मुख्य सड़क पर सोमवार की शाम साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे दंपती बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पति की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया था।
सिवान। थानाक्षेत्र के फुलवारी मोड़ समीप रघुनाथपुर-आंदर मुख्य सड़क पर सोमवार की शाम साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे दंपती बोलेरो की टक्कर से घायल हो गए। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पति की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया था। पटना ले जाने के दौरान पति की मौत छपरा पहुंचते ही हो गई। वहीं पत्नी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। मृतक कड़सर निवासी प्रभु राम बताए जाते हैं, वहीं घायल फुलमती देवी है जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि सोमवार की शाम कड़सर निवासी प्रभु राम अपनी पत्नी फुलमती देवी के साथ साइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे, तभी फुलवरिया मोड़ के पास एक अज्ञात बोलेरो ने उनकी साइकिल में धक्का मार दिया जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर भागने में सफल रहा। ग्रामीणों के सहयोग से दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां प्रभु राम की स्थिति गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया, पटना ले जाने के दौरान छपरा के पास प्रभु राम की मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रो कर बुरा हाल था। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को सांत्वना दे रहे थे। वहीं फुलमती देवी का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इनकी भी स्थिति चिताजनक बताई जा रही है। प्रभु राम को सात संतान हैं जिसमें पांच लड़की एवं दो लड़का है, इसमें छह की शादी हो चुकी है। वहीं सबसे छोटी पुत्री गंगलवती कुमारी आदमपुर इंटर कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा है। समाचार प्रेषण तक थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।