Move to Jagran APP

महिला से गंदी हरकत का हुआ ये अंजाम, दंपती ने टांगी से काट किया काम तमाम

बिहार के सिवान में एक डाककर्मी को महिला से गंदी हरकत करने पर महिला व उसके पति ने मार डाला। दूसरी ओर मृतक के भाई ने कुछ और ही बात कही है। क्‍या है पूरा मामला, जानिए इस खबर में।

By Amit AlokEdited By: Published: Fri, 07 Sep 2018 05:47 PM (IST)Updated: Fri, 07 Sep 2018 11:29 PM (IST)
महिला से गंदी हरकत का हुआ ये अंजाम, दंपती ने टांगी से काट किया काम तमाम
महिला से गंदी हरकत का हुआ ये अंजाम, दंपती ने टांगी से काट किया काम तमाम

सिवान [जेएनएन]। घर में घुसकर महिला संग गंदी हरकत कर रहे एक व्यक्ति को दंपती ने टांगी और हथौड़ा से वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना सिवान के आंदर थाना के तिवारी के बढ़ेया गांव में हुई। मृतक पचोखर गांव निवासी पोस्ट मास्टर हरेंद्र सिंह बताया जाता है। दंपती ने घटना को अंजाम देने के बाद स्थानीय थाना में सरेंडर कर दिया। 

loksabha election banner

यह है घटना

महिला ने बताया कि उसके भैंसुर राघो पांडेय और जेठानी रीता तिवारी के इशारे पर पचोखर गांव निवासी सह पोस्ट मास्टर हरेंद्र सिंह जबरन शारीरिक संबंध बनाता था। इसकी जानकारी महिला ने अपने पति को दी। पति द्वारा कई बार समझाने के बाद भी हरेंद्र सिंह नहीं माना।

गुरुवार की रात हरेंद्र फिर महिला के घर में घुसकर जबरदस्ती करने लगा। यह देख महिला के पति और हरेंद्र के बीच कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि दंपती ने मिलकर हरेंद्र सिंह पर टांगी और हथौड़े से वार कर दिया। अधिक रक्तस्राव के कारण हरेंद्र सिंह की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

एफआइआर में बताया यह कारण

घटना को लेकर मृतक के छोटे भाई सुदीश सिंह ने दंपती व उनके बेटे सहित अज्ञात पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्‍होंने घटना का कारण बकाया का विवाद बताया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.