स्टेशन मोड़ पर कचरा डंप करने से सिवान के कांग्रेस नाराज
शहर से निकलने वाले कचरा को डंप करने की समस्या नगर परिषद के लिए गले की फांस बनी हुई है। कचरा डंप किए जाने को लेकर अक्सर विवाद होता रहा है और इसका निदान आज तक नहीं निकल सका। शहर के स्टेशन मोड़ पर कचरा डंप किए जाने से नाराज कांग्रेसी नेताओं का एक शिष्टमंडल शुक्रवार की दोपहर नगर परिषद के ईओ राहुल धर दुबे से मिला और अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए डंपिग पोस्ट को बंद कराने की मांग की।
सिवान । शहर से निकलने वाले कचरा को डंप करने की समस्या नगर परिषद के लिए गले की फांस बनी हुई है। कचरा डंप किए जाने को लेकर अक्सर विवाद होता रहा है और इसका निदान आज तक नहीं निकल सका। शहर के स्टेशन मोड़ पर कचरा डंप किए जाने से नाराज कांग्रेसी नेताओं का एक शिष्टमंडल शुक्रवार की दोपहर नगर परिषद के ईओ राहुल धर दुबे से मिला और अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए डंपिग पोस्ट को बंद कराने की मांग की। ईओ ने सभी को जल्द ही उक्त पोस्ट को बंद कराने का आश्वासन दिया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विधु शेखर पांडेय ने बताया कि प्रतिदिन स्टेशन मोड़ पर कूड़ा डंप किया जाता है। इस कारण वहां आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। लोगों में संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। कहा कि शहर के 20 कूड़ा प्वाइंट से कूड़ा हटाने की बजाय कूड़ा गिराया जा रहा है। इस पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है। कूड़ा शहर के बाहर गिराने एवं पर्यावरण की ²ष्टि से नष्ट करने के पर्याप्त इंतजाम करने की भी मांग की गई। शहर के बड़हरिया स्टैंड चौराहा, चिक टोली मोड़,शांति वट वृक्ष,मालवीय चौक समेत 20 कूड़ा प्वाइंट को तत्काल बंद करने, नौ बजे सुबह के पहले कूड़ा हर हाल में उठा लेने सहित शहर की सड़कों पर लगे हाई मास्ट लाइट को ठीक कराने की मांग की गई। मांगों पर सुनवाई नहीं होने पर दस दिन के अंदर आंदोलन किया जाएगा। डा. के एहतेशाम अहमद ने बताया कि संबंधित एनजीओ के महत्वपूर्ण व्यक्तियों के मोबाइल नंबर विभिन्न जगहों पर लगाने के सुझाव एवं कार्यरत गाड़ियों पर स्टीकर लगाने के सुझाव को ईओ ने मान लिया। मौके पर शिवधारी दुबे, सुशील कुमार, जमाल अहमद, रूदल बागी, जवाहर राम, प्रेमनाथ पांडेय, शशि कुमार, विकास तिवारी, ईद महम्मद आदि मौजूद थे।