साहित्यकार के निधन पर शोकसभा
सिवान। आंदर निवासी सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं साहित्यकार प्रभुनाथ ¨सह का निधन पर जनवादी लेखक संघ के स
By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Jan 2019 04:22 PM (IST)Updated: Wed, 16 Jan 2019 04:22 PM (IST)
सिवान। आंदर निवासी सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं साहित्यकार प्रभुनाथ ¨सह का निधन पर जनवादी लेखक संघ के सदस्यों ने बुधवार को शोक व्यक्त की है। शोक सभा को संबोधित करते हुए मार्कंडेय दीक्षित ने कहा कि प्रभुनाथ बाबू लंबे समय तक साहित्यिक, सांस्कृतिक गतिविधियों से जुड़े रहे। उनके निधन से संघ को अपूरणीय क्षति हुई है। शोक व्यक्त करने वालों में संघ के राज्य उपाध्यक्ष एवं शायर कमर सिवानी, डॉ. सुशीला पांडेय,युगल किशोर दुबे, डॉ. एहतेशाम अहमद, विजय लक्ष्मी विनोदिनी, प्रकाश चंद द्विवेदी, रमाकांत पांडेय, सफीर मखदुमी, रामिशुन अकेला आदि शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें