अग्नि पीड़िता को सीओ ने दी अनुग्रह राशि
सिवान। आग की चपेट में आने से आशियाना गंवाने वाली पीड़िता को सीओ पंकज कुमार ने शुक्रवार
By Edited By: Published: Fri, 20 Nov 2015 05:38 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2015 05:38 PM (IST)
सिवान। आग की चपेट में आने से आशियाना गंवाने वाली पीड़िता को सीओ पंकज कुमार ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में अनुग्रह राशि के रूप में 8455 रुपये दिए गए। सीओ ने बताया कि उतरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के साघर सुल्तानपुर निवासी स्व. देवशरण महतो की विधवा पत्नी सुनीता कुंवर के घर में विगत दिनों आग लग जाने से घर जल गया था। उन्होंने बताया कि हल्का कर्मचारी मोती लाल मिश्र एवं सीआई अशोक बैठा के जांच प्रतिवेदन के आधार पर उक्त महिला को राशि प्रदान की गई। अनुदान राशि से कपड़ा, मकान क्षति, बर्तन, नगद, खाद्यान्न आदि के लिए 8455 रुपये दी गई। इस अवसर पर प्रधान सहायक राकेश कुमार ओझा, हल्का कर्मचारी मोती लाल मिश्र, अजय ओझा एवं अंचल नाजिर अमरेश शुक्ला आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें