रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
सिवान। दीपावली को ले जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को दीपोत्सव तथा रंगोली प्रतियोगित
सिवान। दीपावली को ले जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को दीपोत्सव तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस दौरान अव्वल आए प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता को ले बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। बच्चे तरह-तरह के रंगोली बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय स्थित संघमित्रा पब्लिक स्कूल में विद्यालय के सचिव अधिवक्ता मनीष प्रसाद ¨सह तथा प्राचार्य नवोनिता घोष के मार्गदर्शन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक रंगोली बनाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। इस प्रतियोगिता में शामिल बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। वहीं महादेवा रोड स्थित जेके कांवेंट हाई स्कूल में निदेशक शिवजी प्रसाद के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने रंग-बिरंग के रंगोली बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शित किया। जेपी चौक स्थित शिष्या पब्लिक स्कूल में प्राचार्या नीलम वर्मा एवं निदेशक अखिल रंजन वर्मा के नेतृत्व में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शुभवंती इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन के प्रांगण में दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं द्वारा एक सुंदर सी रंगोली का प्रदर्शन किया गया। बच्चों की प्रतिभा को प्राचार्य तथा शिक्षकों द्वारा सराहा गया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था आपसी भाईचारा और प्रेम बनाए रखे। इस कार्यक्रम में छात्रा शमा, रुचि, रूबी, निकिता, सुनीता, पूजा इत्यादि छात्राओं ने हिस्सा लिया।मिशन स्थित डैफोडिल्स स्कूल में निदेशक आलोक वर्मा तथा प्राचार्य शिवा वर्मा के निर्देशन में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अव्वल आने वाले प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने रंगोली बनाया। इसमें गणेश, मां लक्ष्मी के चरण सहित कई आकृतियों को बना कर उसमें रंग भरें। दिल्ली पब्लिक स्कूल में सचिव मोईदुर्र रहमान एवं प्रबंधक शफीकुर्ररहमान के नेतृत्व में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय के बच्चों दीपों की मनमोहक आकृतियां बनाई। साथ ब्लू हाउस, ग्रीन हाउस, येलो हाउस के बच्चों ने मनमोहक आकृतियां बना समय एवं पानी की बचत का संदेश दिया। प्राचार्य आरके ¨सह एवं स्कूल के शिक्षकों के बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। गुठनी प्रखंड के हरपुर गांव स्थित द ज्ञानभैरव ग्लोबल स्कूल परिसर में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और तरह-तरह के शुभकामना कार्ड एवं रंगोली बनाया। प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से लेकर आठवीं तक के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता तीन खंडों में आयोजित की गई। प्रथम खंड, द्वितीय खंड एवं तृतीय खंड जिसमें स्कूली बच्चे अर्पिता ठाकुर, प्रखर प्रताप, विशाल शर्मा, अमीषा, प्रकृति वर्मा, पल्लवी ओझा, कायनात प्रवीण, नीहारिका, मुस्कान, अंशु, आयुषी, निकिता, हर्षिता, अभयराज शर्मा, विवेक, राजकुमार, आयुषी, नैनसी, श्रीति, तन्नू, ज्योति सहित सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता का निर्णायक का कार्य भोजपुरी कवि सत्येंद्र ¨सह सिवानी तथा शिक्षक अजीत ¨सह ने किया।