जयंती पर याद किए गए चाचा नेहरू
सिवान। नेहरू युवा केंद्र,द्वारा संगठन का स्थापना दिवस समारोह आरएम केंद्रीय विद्यालय में मनाया गय
By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 06:09 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 06:09 PM (IST)
सिवान। नेहरू युवा केंद्र,द्वारा संगठन का स्थापना दिवस समारोह आरएम केंद्रीय विद्यालय में मनाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन चाचा नेहरू के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के निदेशक ने आशिष तिवारी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के बारे में जानकारी दी। जिला पशु कल्याण अधिकारी अमित कुमार ¨सह ने कहा कि प्रजातंत्र कि इमारत को मजबूत बनाने एवं व्यस्क मताधिकार पर आधारित जनतंत्र, संपन्न संसद, स्वतंत्र न्यायपालिक व स्वतंत्र प्रेस जवाहर लाल नेहरू की देन है। कार्यक्रम में अशोक प्रसाद, पुरुषोतम कुमार साह, आदित्य राज पांडेय,अंकित, विवेक तिवारी, कन्हैया, जयप्रकाश पांडेय ,अंकित, रिया, दिपा, रितु, काजल एवं अन्य लोग उपस्थित रहे ।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें