बीटेक के छात्र ने की युवती के साथ छेड़खानी का प्रयास
सिवान। थाना क्षेत्र के धर्मराज गांव के एक बीटेक के छात्र को पड़ोस की एक लड़की के साथ छेड
By JagranEdited By: Published: Fri, 07 Jul 2017 03:03 AM (IST)Updated: Fri, 07 Jul 2017 03:03 AM (IST)
सिवान। थाना क्षेत्र के धर्मराज गांव के एक बीटेक के छात्र को पड़ोस की एक लड़की के साथ छेड़खानी करना महंगा पड़ा। इस मामले में लड़की के पिता के बयान पर बुधवार की शाम उसके विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज होते ही वह फरार हो गया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि धर्मराज गांव निवासी बीटेक छात्र डब्ल्यू उर्फ राजा मंगलवार की रात पड़ोसी के घर में घुस किशोरी के साथ छेड़खानी का असफल प्रयास किया। लड़की के शोर मचाने पर वह भाग निकला। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित लखनऊ में बीटेक प्रथम वर्ष का छात्र है। उन्होंने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें