विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सिवान: पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस, पार्टी नेताओं पर बयानबाजी का आरोप

Published: Wed, 02 Sep 2026 04:13 PM (IST)

भाजपा ने पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव को पार्टी नेताओं के खिलाफ मीडिया में बयानबाजी के आरोप में कारण बताओ नोटिस ...और पढ़ें

पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस, पार्टी नेताओं पर बयानबाजी का आरोप

पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस, पार्टी नेताओं पर बयानबाजी का आरोप

HighLights

  1. पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव को भाजपा का कारण बताओ नोटिस।

  2. पार्टी नेताओं के खिलाफ मीडिया में बयानबाजी का आरोप।

  3. छह दिनों में स्पष्टीकरण मांगा, अनुशासनात्मक कार्रवाई संभव।

जागरण संवाददाता, सिवान। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव की कथित बयानबाजी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। पार्टी नेताओं के विरुद्ध मीडिया में बयान देने के आरोप को गंभीरता से लेते हुए प्रदेश भाजपा ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी कर छह दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।

31 अगस्त को जारी नोटिस में प्रदेश मुख्यालय प्रभारी अक्षय कुमार ने आरोप लगाया है कि ओमप्रकाश यादव पार्टी नेताओं के खिलाफ मीडिया में कथित तौर पर अनर्गल बयान दे रहे हैं। इस तरह की सार्वजनिक बयानबाजी से पार्टी की छवि प्रभावित हुई है और संगठनात्मक अनुशासन को ठेस पहुंची है।

नोटिस में पूर्व सांसद से पूछा गया है कि उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की जाए। पार्टी नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि उनके जवाब के आधार पर आगे की कार्रवाई पर निर्णय लिया जाएगा।

कारण बताओ नोटिस जारी होने के बाद भाजपा की जिला इकाई में अंदरूनी राजनीति को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

प्रदेश नेतृत्व के रुख से संकेत मिल रहा है कि मामले को व्यक्तिगत असहमति के बजाय संगठनात्मक अनुशासन से जोड़कर देखा जा रहा है। अब सबकी नजर ओमप्रकाश यादव के जवाब पर है। यदि पार्टी उनके स्पष्टीकरण से संतुष्ट नहीं होती है तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।