भाजपा नेता के पुत्र को चाकू घोंपा, हालत गंभीर
सिवान। जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुधीर कुमार जायसवाल के पुत्र आदित्य राज जायसवाल को शुक्रवार की अल सुबह श
सिवान। जिला भाजपा उपाध्यक्ष सुधीर कुमार जायसवाल के पुत्र आदित्य राज जायसवाल को शुक्रवार की अल सुबह शरारती तत्वों ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। आदित्य राज को हाथ में चाकू लगी है उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। भाजपा नेता सुधीर जायसवाल एवं राज कुमार प्रसाद अग्रहरी के बीच पूर्व से भूमि विवाद चल रहा है। विवाद के मद्देनजर नगर थाना पुलिस ने उक्त जमीन पर 144 एवं 188 भी कर चुकी है जो मामला एसडीओ कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बीच 144 एवं 188 के बावजूद राजकुमार प्रसाद अग्रहरी ने गुरुवार की रात्रि चोरी चुपके उक्त भूमि पर चारदीवारी करा दिया। इस बात की सूचना शुक्रवार की अल सुबह भाजपा के वरीय उपाध्यक्ष सुधीर जायसवाल के पुत्र आदित्य राज जायसवाल को लगी तो वह उक्त भूमि पर चारदीवारी देखने को गया। तब तक राजकुमार प्रसाद अग्रहरी एवं उसके तीन पुत्र क्रमश: करण कुमार, गो¨वदा कुमार एवं गोलू कुमार मौके पर आ धमके और आदित्य राज को गालियां देते हुए पेट में चाकू मार हत्या का प्रयास किया। आदित्य राज ने जब बचाने का प्रयास किया तो उसके हाथ में चाकू जा लगी और किसी तरह मौके पर वह जान बचाकर भाग निकला। पुलिस ने घायल आदित्य राज जायसवाल के लिखित आवेदन पर एक नामजद प्राथमिकी दर्ज कर राजकुमार प्रसाद अग्रहरी एवं उनके दो पुत्रों क्रमश: करण कुमार एवं गो¨वदा कुमार को गिरफ्तार कर लियाजबकि एक आरोपित गोलू कुमार भागने में सफल रहा।