एनसीसी कैडेटों नें प्रभातफेरी निकालकर सामाजिक समरसता का दिया संदेश
सिवान। शहर के डीएवी पीजी कॉलेज परिसर में शुक्रवार को 107वां बिहार दिवस के अवसर प्राचार्य डा. अजय कु
सिवान। शहर के डीएवी पीजी कॉलेज परिसर में शुक्रवार को 107वां बिहार दिवस के अवसर प्राचार्य डा. अजय कुमार पंडित और एनसीसी पदाधिकारी मेजर कैलासपति गोस्वामी के संयुक्त नेतृत्व में सैन्य छात्र और छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी के दौरान बिहार को स्वच्छ और सुन्दर बनाने सम्बन्धी कुछ स्लोगन के माध्यम से समाज में जागरुकता लाने का प्रयास किया गया। इस दौरान सैन्य छात्र-छात्राएं जय बिहार जय बिहार के नारे लगा रहे थे। प्रभात फेरी के बाद कॉलेज में वक्ताओं ने बिहार दिवस पर अपने-अपने विचार व्यक्त किये। प्राचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि आपसी प्रेम, विश्वास, भाईचारे, सामाजिक समरसता, एवं धार्मिक सद्भाव बनाकर रखते हुए हम सभी बिहार की उन्नति, प्रगति, विकास और समृद्धि में निरंतर योगदान करते रहेंगे। हम सभी को मिलकर अपने प्रदेश के गौरव को आगे बढ़ाना चाहिए। मौके पर प्रो. रामनाथ प्रसाद, प्रो. सबीहउद्दीन खान, सहायक जगन्नाथ प्रसाद, मोहन शुक्ला, रामएकबाल प्रसाद, मनोज कुमार कैडेट्स कोमल वैभव, अनीस श्रीवास्तव, लक्ष्मी कुमारी, सिद्दी कुमारी, गोविन्दा कुमार, अजित कुमार, ओंकार कुमार, सौरभ समेत दर्जनों कैडेट्स उपस्थित थे।