भाजपा भगाओ, लोकतंत्र बचाओ रैली में भाग लेने का आह्वान
प्रखंड क्षेत्र के दोन गांव में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय कैडर की बैठक हुई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 05:44 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 05:44 PM (IST)
सिवान । प्रखंड क्षेत्र के दोन गांव में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय कैडर की बैठक हुई। जिसमें प्रखंड क्षेत्र के हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। माले विधायक सत्यदेव राम ने कहा केंद्र सरकार एवं नीतीश सरकार के शासनकाल में जनता परेशान है। महंगाई, आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने 27 सितंबर को पटना के गांधी मैदान में आयोजित भाजपा भगाओ लोकतंत्र बचाओ रैली में कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में चलने का आह्वान किया। इस अवसर पर लाल बहादुर भगत, शिवनाथ राम, बच्चा प्रसाद कुशवाहा, शर्मा यादव आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें