पौधा संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए कृषि वैज्ञानिक सम्मानित
कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर हाट के वरीय वैज्ञानिक पौधा संरक्षण को सम्मानित ।
By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jan 2019 04:45 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jan 2019 05:41 PM (IST)
सिवान। कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर हाट के वरीय वैज्ञानिक पौधा संरक्षण विशेषज्ञ डॉ. सुनील कुमार मंडल को अपनी सेवा काल के पांच वर्षों के आकलन के आधार पर एसपीपी एसफ्लो अवार्ड से सोसायटी प्लांट प्रोटेक्शन साइंस नई दिल्ली द्वारा सम्मानित किया गया है।यह सम्मान केंद्रीय मशाला अनुसंधान केंद्र अजमेर में आयोजित समारोह में मेमोंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया। मंगलवार को डॉ. मंडल ने कृषि विज्ञान केंद्र परिसर ने पत्रकारों को बताया कि यह अवार्ड बुक चेप्टर प्रकाशन, शोध पत्र प्रकाश एवं अनुसंधान बुलेटिन प्रकाशन पर मिला है। अवार्ड लेकर लौटे डॉ. सुनील कुमार मंडल को बधाई देने वालों में कार्यक्रम समन्वयक डॉ. आरके मंडल, वैज्ञानिक डॉ. वरुण सहित अन्य कर्मी शामिल थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें