भूमि विवाद में युवक को चाकू मार किया घायल
सिवान। प्रखंड के खम्हौरी गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद में एक युवक को चाकू मार घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 03:46 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 03:46 PM (IST)
सिवान। प्रखंड के खम्हौरी गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद में एक युवक को चाकू मार घायल कर देने का मामला प्रकाश में आया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि खम्हौरी निवासी दिनेश राय का पुत्र प्रिस कुमार अपने घर के पास बैठा था तभी उसके पड़ोसी योगेंद्र राय, निशांत और सरिता कुमारी ने चाकू से प्रहार कर दिया। उसे घायलावस्था में स्थानीय पीएचसी लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल प्रिस कुमार के बयान पर उक्त लोगों के विरूद्ध जीबी नगर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें