सिवान में चोकर की आड़ में ले जाई जा रही थी 64 लाख की कफ सिरप, ट्रक छोड़कर भागे ड्राइवर-खलासी
सिवान के गुठनी थाना क्षेत्र में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने चोकर की आड़ में ले जाई जा रही 63.84 लाख रुपये की अवैध कफ सिरप जब्त की।
HighLights
गुठनी चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान कफ सिरप बरामद।
चोकर के बीच छुपाकर ले जाई जा रही थी 63.84 लाख की सिरप।
ड्राइवर-खलासी ट्रक छोड़कर भागे, एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज।
संवाद सूत्र, गुठनी(सिवान)। गुठनी थाना क्षेत्र के श्रीकलपुर चेक पोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर रुकवा कर जांच पड़ताल शुरू किया। जांच के दौरान ट्रक का चालक और खलासी ट्रक छोड़कर फरार हो गए। जांच के दौरान चोकर के बीच में छुपाकर भारी मात्रा में कोडिन फासफेट एन्ड ट्रिपरोलआयोडीन नाम का कफ सिरप बरामद किया गया। उसके बाद किसी तरह से ट्रक को थाना लाया गया।
वहीं ड्रग इंस्पेक्टर दयानंद प्रसाद सिंह व रविशंकर सिंह की मौजूदगी में ट्रक को खाली कराया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार नें बताया कि कुल मिलाकर 190 पेटी कफ सिरप बरामद किया गया। प्रत्येक पेटी में 100 पीस(100एमएल)कफ सीरप था। प्रति पीस कफ सीरप का मूल्य 224 रुपया प्रिंट था।अर्थात कुल सीरप 28,500 पीस(2850 लीटर)बरामद किया गया जिसका मूल्य कुल मिलाकर 63 लाख 84 हजार रुपये बताया जाता है।
खरीद बिक्री का कोई भी उचित कागजात नहीं
वहीं ड्रग इंस्पेक्टर दयानन्द सिंह ने बताया कि चोरी से नशे के लिए इसे ले जा रहे थे। इसके खरीद बिक्री का कोई भी उचित कागजात नहीं मिला।इसके साथ ही चोरी से बिना किसी कागजात के कफ सिरप ले जाना नशा के लिए ही उपयोग करने की संभावना है।
वहीं मैरवा प्रक्षेत्र के एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता नें प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर करवाई किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें- सिवान के दियारा क्षेत्र में घुसा बाढ़ का पानी, कई गांव जलमग्न; पशुपालकों के सामने मंडराया चारा संकट
