मतदान के दौरान वार्ड पांच में बवाल, चले बम और तड़तड़ाईं गोलियां
सिवान। जिसका डर था वही हुआ। रविवार को नगर निकाय चुनाव के दौरान वार्ड संख्या पांच के मिल
सिवान। जिसका डर था वही हुआ। रविवार को नगर निकाय चुनाव के दौरान वार्ड संख्या पांच के मिल समीप स्थित स्कूल में बनाए गए बूथ के पास उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया। पत्थरबाजी की, पुलिस के वाहन पर पथराव किया और उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद उपद्रवियों द्वारा बमबाजी की गई और दहशत बनाने के लिए फाय¨रग भी की गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने भी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए उपद्रवियों पर जमकर लाठियां चलाईं और उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। पिटाई के दौरान 10 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। घटना के बाद पुलिस मौके पर कैंप कर रही है। मौके पर पहुंचे डीएम, एसपी, एसडीओ
और एएसपी ने कई बार रामनगर का दौरा किया। घटना के बाद कुछ देर के लिए मतदाता भी सहम गए थे लेकिन बाद में स्थिति नियंत्रित होने के बाद पुन: देर शाम तक मतदान कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रामनगर के मिल समीप सरकारी स्कूल में बनाए गए बूथ से सौ मीटर की दूरी पर एक प्रत्याशी द्वारा आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के कुछ लोग मतदाताओं को रोक रहे हैं। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वहां कुछ लोगों को हटाने का प्रयास किया। तभी करीब 50 की संख्या में उपद्रवी रेनुआ-फतेहपुर बाइपास पर लाठी, डंडा और पत्थर के साथ पहुंच कर पथराव करने लगे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भगदड़ को भगाने का प्रयास किया तो उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी पर पथराव कर दिया। इससे नगर थाना की गश्ती गाड़ी का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया।