वाहन जांच अभियान चला वसूला गया 26 हजार जुर्माना
महादेवा ओपी की पुलिस ने पोस्ट के पास शनिवार को बाइक जांच अभियान चलाया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Nov 2018 09:39 PM (IST)Updated: Sat, 03 Nov 2018 09:39 PM (IST)
सिवान। महादेवा ओपी की पुलिस ने पोस्ट के पास शनिवार को बाइक जांच अभियान चलाया। इस दौरान आने जाने वालों बाइक चालकों को रोककर उनसे कागजातों की मांग की गई। कागजात नहीं होने पर उनकी गाड़ियों का चालान किया गया। बाइक जांच की सूचना मिलते ही चालकों में हड़कंप मच गया और वे दूसरे रास्ते से होकर बाइक ले कर जाने लगे। ओपी प्रभारी अमीत कुमार ने बताया कि बाइक के कागजातों की जांच की गई। जांच के दौरान बाइक से 26 हजार के राजस्व की वसूली हुई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें