दाहा नदी में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत
सिवान। शहर के दाहा नदी पुलवा घाट पर शनिवार की सुबह में नहाने के दौरान डूबने से 12 वष
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Nov 2017 01:11 AM (IST)Updated: Sun, 05 Nov 2017 01:11 AM (IST)
सिवान। शहर के दाहा नदी पुलवा घाट पर शनिवार की सुबह में नहाने के दौरान डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बच्चे की पहचान शहर के मखदूम सराय के योगेंद्र साह के पुत्र आंनद कुमार के तौर पर हई। बताया गया कि वह शनिवार की सुबह में घर से निकला और दाहा नदी में नहाने लगा। इसी क्रम में गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। आनंद को डूबते देख वहां मौजूद लड़कों ने देखा तो हो हल्ला किया। जब तक स्थानीय लोग आते, तब तक आनंद डूब गया था। सूचना मिलते ही सिवान सदर के अंचलाधिकारी मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से बच्चे की खोजबीन शुरू की गई। काफी खोजबीन के बाद उसे पानी से निकालकर सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें