Move to Jagran APP

राष्ट्रहित के लिए किए जाने वाले कार्य ईश्वरीय कार्य

सीतामढ़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर शाखा की ओर से रविवार की रात तिलक साह मध्य विद्यालय परिसर में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Oct 2019 12:18 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2019 06:09 AM (IST)
राष्ट्रहित के लिए किए जाने वाले कार्य ईश्वरीय कार्य
राष्ट्रहित के लिए किए जाने वाले कार्य ईश्वरीय कार्य

सीतामढ़ी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर शाखा की ओर से रविवार की रात तिलक साह मध्य विद्यालय परिसर में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया गया। संघ की परंपरा अनुसार भगवा ध्वज लगाकर योग, व्यायाम, खेल कार्यक्रम बाद कार्यवाह जय किशोर प्रसाद ने शरद पूर्णिमा उत्सव व वाल्मीकि जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शरद पूर्णिमा संघ द्वारा मनाए जाने वाले प्रमुख छह त्योहारों में एक महत्वपूर्ण उत्सव है। संघ की नियमित शाखा को राष्ट्र निर्माण के लिए आवश्यक बताते हुए कहा कि राष्ट्रहित के लिए किए जाने वाले कार्य ईश्वरीय कार्य हैं। भारत को हमने माता का स्थान दिया है और मां के सामने भगवान भी नतमस्तक होते हैं। जिस प्रकार ईश्वर हमारी सभी आवश्यकताओं के लिए सोचते हैं और कर्म के अनुसार हमें लाभ पहुंचाते हैं, उसी प्रकार हमें अपने राष्ट्र के लिए सोचना चाहिए। ताकि हम ईश्वर के कुछ काम आ सकें। बताया कि स्वयंसेवक कहीं भी रहें शालीनता और व्यवहार से पहचाने जाते हैं। कार्यक्रम में प्रार्थना के बाद पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद के रूप में खीर ग्रहण किया गया। मौके पर सह जिला कार्यवाह हृषिकेश कुमार चौधरी, नगर संघचालक मनोज गुप्ता, राजकुमार, डॉ. मृत्युंजय कुमार, अंजनी कुमार, अजय मिश्र, केदार प्रसाद, गणेश कुमार, राजकुमार जोशी, गौरव कुणाल, गुलटेन मिश्र, हरिकिशोर प्रेमी, राकेश चौधरी, रामशंकर चौधरी, जगदीश साह, प्रमोद शर्मा, नवीन कुमार, राजकुमार मंडल आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.