तालाब में मिला महिला का शव
परसौनी थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव स्थित तालाब से 60 वर्षीया महिला का शव बरामद हुआ।
By JagranEdited By: Published: Sun, 17 Dec 2017 12:44 AM (IST)Updated: Sun, 17 Dec 2017 12:44 AM (IST)
सीतामढ़ी। परसौनी थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव स्थित तालाब से 60 वर्षीया महिला का शव बरामद हुआ। शव की पहचान थाना क्षेत्र के देमा गांव के वैद्यनाथ चौधरी की पत्नी शनिचरी देवी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शनिचरी देवी गत 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखने बखरी गई थी। जहां से वह घर नहीं पहुंची। परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी। परिजनों के अनुसार, शनिचरी देवी मानसिक रूप से विक्षिप्त थी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें