थानेदार ने दिखाया वर्दी का रौब, गवाही देने के नाम पर महिला को बुरी तरह पीटा
बैरगनिया में महिला थानेदार का गुस्सा एक महिला पर ही उतरा।
सीतामढ़ी। बैरगनिया में महिला थानेदार का गुस्सा एक महिला पर ही उतरा। गवाही के नाम पर उसकी जमकर पिटाई कर दी। हालत बिगड़ी तो आनन फानन हॉस्पीटल पहुंचा दिया गया। महिला का इलाज सीतामढ़ी सदर अस्पताल में चल रहा है। जख्मी महिला को थानाध्यक्ष अमिता सिंह खुद ही अस्पताल पहुंची थीं। शराब के एक पुराने मामले में महिला को थानाध्यक्ष ने गवाही देने को कहा था. महिला ने गवाही देने से इनकार कर दिया तो थानाध्यक्ष ने अपना गुस्सा उतार लिया। बैरगनिया वार्ड नंबर 11 की महिला संध्या देवी को पकड़कर थाने लाया गया था. जिसके बाद उसको बेरहमी से मारा पीटा। महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे पहले स्थानीय पीएचसी में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि, इस मामले में बर्बरता के आरोपों को थानाध्यक्ष ने बेबुनियाद बताया है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है।