Move to Jagran APP

उपेंद्र कुशवाहा ने अपने लिए मांगा पांच साल

सीतामढ़ी। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने चुनावी सभा को संबोि

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 01:03 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 01:03 AM (IST)
उपेंद्र कुशवाहा ने अपने लिए मांगा पांच साल
उपेंद्र कुशवाहा ने अपने लिए मांगा पांच साल

सीतामढ़ी। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के विकास के लिए उन्हें सिर्फ पांच साल के लिए एक मौका दें। आपने 15 साल बड़का भैया एवं 15 साल मंझला भैया को दिया। इस बार छोटका भैया को मौका दीजिए। 30 वर्षों में दोनों भाई ने सरकारी स्कूलों की पढ़ाई चौपट कर दी। सरकारी अस्पताल बिना डॉक्टरों के चल रहे हैं। शिक्षा एवं स्वास्थ्य के अभाव में राज्य का विकास नहीं हो सकता। 30 वर्षों तक शिक्षा के अभाव में विकास से वंचित लोगों की हुई क्षति की भरपाई तो नहीं हो सकती। लेकिन, वर्तमान को तो संवारा जा सकता है। जब दिल्ली में सरकारी स्कूलों एवं अस्पतालों की व्यवस्था अच्छी हो सकती है तो बिहार में क्यों नहीं हो सकता। काम करनेवाले की जरूरत है। उन्होंने सरकार बनने के बाद होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की विस्तार से चर्चा की। बेलसंड के जगन्नाथ सिंह महाविद्यालय स्टेडियम में आयोजित जनसभा में रालोसपा प्रत्याशी ठाकुर धर्मेन्द्र सिंह को जिताने की अपील की। सभा की अध्यक्षता रालोसपा नेता रामलक्षण सिंह कुशवाहा ने की। मंच संचालन बसपा नेता बिदेश्वर राम ने किया। सभा को रालोसपा नेता ठाकुर बच्चा सिंह, पूर्व मुखिया केदार सिंह, पूर्व मुखिया मनोज कुमार सिंह, छात्र संघ नेता संकेत मिश्रा, कौशल किशोर सिंह, रामाकांत सिंह, नरेश कुशवाहा, गिरिजानंदन सिंह, युगुल सिंह, मोहन सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.