महात्मा बुद्ध के बताए मार्ग पर चलने की जरूरत
सीतामढ़ी। डुमरा प्रखंड के मिडिल स्कूल भूपभैरो में सम्राट अशोक क्लब द्वारा महात्मा बुद्ध का जन्मोत्सव मनाया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 12:25 AM (IST)Updated: Mon, 20 May 2019 06:27 AM (IST)
सीतामढ़ी। डुमरा प्रखंड के मिडिल स्कूल भूपभैरो में सम्राट अशोक क्लब द्वारा महात्मा बुद्ध का जन्मोत्सव मनाया गया। इसकी अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष श्याम सुंदर ने की। मुख्य अतिथि संजय सिंह, विधान पार्षद दिलीप कुमार राय, विरेंद्र कुमार सिंह, प्रो.शशि कुमार सिंह, डॉ.सुरेश कुमार, डॉ.दिनेश कुमार, कर्मवीर पासवान आदि ने कहा कि समाज में समरसता लाने, सत्य व अहिसा के मार्ग पर चलने के लिए महात्मा बुद्ध का विचार को अपनाने की जरूरत है। महात्मा बुद्ध के दिखाए रास्ते पर चल कर ही विश्व में शांति व सदभाव कायम रह सकता है। तभी समाज में शांति के साथ विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें