महिला मुखिया ने सौ-सौ पौधे लगाने के लिए दिलाया संकल्प
नानपुर। नानपुर की ददरी पंचायत के वार्ड नंबर-9 में मुखिया रिकू कुमारी ने पृथ्वी दिवस के अवस
नानपुर। नानपुर की ददरी पंचायत के वार्ड नंबर-9 में मुखिया रिकू कुमारी ने पृथ्वी दिवस के अवसर पर पौधारोपण किया। पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु एवं मिट्टी की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए आम जनता से अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील की। मुखिया रिकू ने लोगों से कहा कि पृथ्वी पर उत्पन्न जीव-जंतु की रक्षा हेतु पर्याप्त संख्या में हरा-भरा पौधा होना आवश्यक है। वृक्ष ऑक्सीजन उत्पन्न करते हैं और बिना ऑक्सीजन के मनुष्य जीवित नहीं रह सकते। हम लोग आज प्रतिज्ञा लें की प्रतिवर्ष कम से कम एक व्यक्ति अपने हाथ से 100 पौधे अवश्य लगाएंगे। मौके पर राजद नेता अभिराम पांडेय ने बताया कि सरकार जल-जीवन-हरियाली की शुरूआत की लेकिन, वर्तमान में इसको मूर्त रूप देने में सरकार विफल है। मुखिया के साथ मौके पर पूर्व मुखिया बिल्टू राय, पैक्स अध्यक्ष सत्येंद्र चौरसिया, वार्ड सदस्य दबीर आलम, फुल कुमारी देवी, मो. शाहबाज, मो. सुहेल, चंदन राय, संजय राय, अमित झा, भोला झा आदि मौजूद थे।