चीनी मिल में मजदूर संगठन दो भागों में विभाजित
रीगा चीनी मिल में मजदूर संगठन दो भागों में विभाजित हो गया है।
सीतामढ़ी। रीगा चीनी मिल में मजदूर संगठन दो भागों में विभाजित हो गया है। रीगा चीनी मिल मजदूर सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामबाबू राय, महासचिव अशोक ¨सह ने वर्तमान यूनियन के कार्यकलाप को अलोकतांत्रिक एवं अमर्यादित बताते हुए मजदूरों के हित में असली संगठन चीनी मिल मजदूर सभा को बताया है। मजदूरों के लंबित मांग बोनस, पदोन्नति, सुरक्षा आदि के सवाल पर नियमानुसार वार्ता करने एवं संघर्ष करने का भी एलान किया। अध्यक्ष रामबाबू राय ने बताया कि चीनी मिल मजदूर सभा का गठन 1950 में पूर्व सांसद एवं सहकारिता नेता ठाकुर युगल किशोर ¨सह द्वारा की गई थी। पूर्व विधायक स्वर्गीय मोहन लाल शर्मा, पूर्व विधायक नलिनी रंजन ¨सह आदि मजदूर सभा के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके हैं। विगत कुछ वर्षों से यह संगठन निष्क्रिय हो गया था। मार्च 2018 में चीनी मिल मजदूर सभा के निबंधन का नवीकरण कराया गया है। विगत एक सप्ताह में संगठन के सदस्यों की संख्या 100 से अधिक हो गई है। नए संगठन के सक्रिय होने के बाद अधिकांश मजदूरों में खुशी की लहर है।