प्रारंभिक शिक्षकों का आंदोलन छठे दिन भी रहा जारी
जिले में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वाधान में हड़ताल-सह-तालाबंदी के छठे दिन शनिवार को जारी रहा।
सीतामढ़ी। जिले में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के तत्वाधान में हड़ताल-सह-तालाबंदी के छठे दिन शनिवार को जारी रहा। शनिवार को प्रखंड संसाधन केन्द्र डुमरा के प्रांगण में जिला अध्यक्ष मंडल सदस्य पवन कुमार अरविन्द कुमार, प्रकाश कुमार के नेतत्व में धरना दिया गया। वहीं मंच संचालन विनोद कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर अभिषेक कुमार, राजेश झा, नजीबुल्ला, आचार्य धीरेन्द्र झा, सुजीत कुमार झा, मंजू जी, सुशील कुमार, मुकेश कुमार, मोहन बैठा,सविता कुमारी, द्विवेन्दु कुमार, अभिराम ठाकुर, उमेश कुमार, संदीप कुमार, उमेश कुमार चंद्रवंशी आदि ने अपनी आवाज बुलंद की एवं कहा कि सभी शिक्षक अपनी मांगों के प्रति पूर्णत: संकलिप्त हैं, वे सरकार की धमकियों से डरने वाले नहीं है। मौके पर श्यामू कुमार, सबील अहमद, बैद्यनाथ चौधरी, विनोद कुमार साह, अशोक कुमार, ललित कुमार, शाहीन आदिल अंसारी, अजय झा, अरूण तिवारी, संजीव कुमार, महावीर प्रसाद, दीपक कुमार, राम नरेश यादव, अनिल कुमार, रिमझिम कुमारी, मों सलाम अंसारी, संगीता कुमारी, शबाना खातून, वीरेन्द्र राय, मुकेश ठाकुर, अनिल मिश्र, अनिल कुमार सुमन , नीलम कुमारी, संगीता कुमारी, सुनीता कुमारी, नीतु कुमारी, विधा कुमारी, सुनिल कुमार, वीरेन्द्र कुमार, माधवेन्द्र यादव, अभिषेक कुमार, राम जीनीश प्रसाद, सत्येन्द्र पटेल, राज कुमार मिश्रा, अजय कुमार, अनिल सुमन, अभिराम ठाकुर, विवेक गुप्ता, प्रिस रस्तोगी, मनोज मधुकर, सुनील कुमार सुधीर कुमार, सत्येन्द्र पटेल, नंदलाल प्रसाद सहित सैकडों शिक्षक मौजूद थे।