Move to Jagran APP

1990 में इसी परिवार में डकैतों ने दो लोगों की गोली मारकर की थी हत्या, दूसरी बार की सिर्फ लूटपाट

सीतामढ़ी के परिहार एवं बेला में हुई डकैती की घटनाएं बढ़ गई है। इस लोग परेशान हैं और असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं शनिवार को जिस घर में डकैती हुई थी। उसी घर में 1990 में भी डकैती हुई थी।

By Mukesh KumarEdited By: Published: Mon, 03 Oct 2022 12:27 AM (IST)Updated: Mon, 03 Oct 2022 03:59 AM (IST)
1990 में इसी परिवार में डकैतों ने दो लोगों की गोली मारकर की थी हत्या, दूसरी बार की सिर्फ लूटपाट
सीतागढ़ी इलाके में आए दिन डकैत कर रहे डकैती।

सीतामढ़ी, जागरण संवाददाता। बेला थाना क्षेत्र की बाया पंचायत के बहुअरवा गांव में शनिवार रात जिन घरों में डकैती हुई, 1990 में भी इन्हीं के परिवार में डकैती हुई थी। उस समय आनंद लाल साह के बड़े पुत्र सुरेश प्रसाद व उनके चाचा रामजुलूम साह को डकैतों ने गोली मार हत्या कर दी थी। समस्तीपुर में पदस्थापित एसडीएम रामबाबू साह के ही दादा जी हैं रामजुलूम साह जिनकी हत्या हुई थी।

prime article banner

4 नवंबर, 2018 को धनतेरस से एक दिन पहले भी आनंद लाल साह के पड़ोस में ही दो घरों में डकैती हुई थी। जुलाई माह में भिसा और सितंबर माह में खैरवा में डकैती हुई थी। लगातार हो रही डकैती की घटनाओं से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। पुलिस पूरी तरह से बैकफुट पर है।

आए दिन होती है डकैती की घटनाएं

कन्हौली थाना क्षेत्र में एक दिन पूर्व डकैती के बाद दूसरे दिन बेला में डकैती की घटना इस बात की तस्दीक कर देती है कि डकैतों के हौसले किस कदर बुलंद हैं। डकैत पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे रहे हैं और अपने मंसूबे भी जाहिर कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शनिवार रात बहुअरबा में डकैती के दौरान डकैत घर में घुसकर सदस्यों को बंधक बना खुद काफी शोरगुल कर रहे थे। वे बेखौफ होकर लूटपाट मचा रहे थे। पुलिस अक्सर अपने बचाव में यह कहती नजर आती है कि नेपाल के अपराधी घटना को अंजाम देकर वापस नेपाल भाग जाते हैं।

हाल के वर्षों में परिहार एवं बेला में हुई डकैती की घटनाएं

  • 21 सितंबर, 2022 को बेला थाना क्षेत्र के खैरबा मुस्लिम टोल में उप प्रमुख मोहम्मद बाबू जान अंसारी के घर लाखों की लूट।
  • 7 जुलाई 2022 को बेला थाना क्षेत्र के ही भिसवा बाजार स्थित कपड़ा व्यवसायी संजय कुमार गुप्ता के घर से लाखों लूटे।
  • 01 दिसंबर की रात मुजौलिया गांव में व्यवसायी वेदानंद साह के घर से करीब 18 लाख की संपत्ति लूटी।
  • 10 अक्टूबर को बेला थाना क्षेत्र के ही चांदी राजवाड़ा गांव में होम्योपैथिक चिकित्सक रामप्रसाद राय के घर 15 लाख की लूट।
  • 30 सितंबर को बेला थाना के खैरबा मुस्लिम टोल में पांच घरों से भीषण चोरी।
  • 18 सितंबर, 2021 बेला थाना के नरगां में पंडित जगन्नाथ मिश्र एवं शिवनगर में किसान राम बहादुर साह के घर से एक लाख से अधिक नकदी समेत ढाई लाख की लूट।
  • 12 जून, 2021 को बेला थाना के बगदह टोल में डकैती का प्रयास। दो ग्रामीणों को मारपीट कर किया जख्मी। बाद में इनमें से एक की मौत।
  • 17 फरवरी 2021 को परिहार थाना क्षेत्र के रमनैका गांव में किसान रामबरन महतो के घर तीन लाख की लूट।
  • 14 फरवरी 2021 को बेला थाना के विष्णुपुर गांव में किसान रविंदर साह के घर से 15 लाख की लूट।
  • 18 नवंबर, 2000 को बेला थाना के ही रैन टोला मैं पोल्ट्री व्यवसाय शाहिद अंसारी के घर 10 लाख की लूट।
  • 13 नवंबर, 2000 को बेला थाना के खैरबा में व्यवसायी इंदल चौधरी के घर 15 लाख की लूट।
  • 8 दिसंबर, 2018 को परिहार बाजार के व्यवसायी अजय कुमार महतो के घर से आठ लाख की लूट।
  • 4 नवंबर, 2018 को बेला के बहुअरवा में दो घरों में डाका, 5 लाख की लूट।
  • 15 अक्टूबर 2018 को परिहार थाना के सुक्की मुसहरनियां में दसई राय के घर से तीन लाख लूटे।
  • 15 जून, 2018 को बेला थाना क्षेत्र के मझौरा में शिक्षक राम इकबाल साह के घर से सात लाख की लूट।
  • 12 मई, 2018 को परिहार के सुक्की मुसहरनियां में सेवानिवृत्त शिक्षक राम प्रमोद ठाकुर के घर डाका, लाखों की लूट।
  • 16 मार्च, 2018 को बेला थाना के भेड़रहिया में लकड़ी व्यवसायी के घर से छह लाख की संपत्ति लूटी।
  • 26 जनवरी, 2018 को परिहार थाना के जगदर गांव में रिटायर्ड फौजी के घर से आठ लाख लूटे।
  • 22 दिसंबर, 2017 को बेला थाना के विष्णुपुर में निजी क्लीनिक से एक लाख की लूट।
  • 20 दिसंबर, 2017 को परिहार के सुक्की मुसहरनियां में सेवानिवृत्त शिक्षक रामचंद्र पंडित के घर पांच लाख की चोरी।
  • 27 नवंबर, 2017 को परिहार के सुक्की मुसहरनियां में डीलर राम चंद्र ठाकुर एवं हसीब नट के घर से 17 लाख की डकैती।
  • 26 नवंबर, 2017 को बेला थाना के सिरसिया गांव में टेंट व्यवसायी मनोज नायक के घर से तीन लाख लूटे।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.