Move to Jagran APP

शांति सदभाव से ही देश का होगा चहुंमुखी विकास: ज्ञानेन्द्र

नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह जनकपुरधाम का चार दिवसीय भ्रमण के बाद रविवार को झापा के लिए प्रस्थान किए।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Mar 2019 12:50 AM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 12:50 AM (IST)
शांति सदभाव से ही देश का होगा चहुंमुखी विकास: ज्ञानेन्द्र
शांति सदभाव से ही देश का होगा चहुंमुखी विकास: ज्ञानेन्द्र

जनकपुरधाम(नेपाल)। नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेन्द्र शाह जनकपुरधाम का चार दिवसीय भ्रमण के बाद रविवार को झापा के लिए प्रस्थान किए। झापा जाने से पूर्व उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में देश की वर्तमान स्थिति पर चिता व्यक्त की। कहा कि देश में शांति व सदभाव के वातावरण में विकास होगा। उनकी इच्छा है कि देश में चारों ओर शांति हो और यहां तेजी से विकास हो। पूर्व राजा शाह 13 मार्च को जनकपुर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सर्लाही के दुर्गा मंदिर, उदयपुर में राधाकृष्ण मंदिर में पूजा की। इसके बाद सप्तरी जिले के पास सखड़ा भगवती मंदिर में दर्शन किए। फिर जनकपुर के जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस मौके पर उनके सैकड़ों समर्थक वहां पहुंचे थे। उन्होंने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने अपनी इस यात्रा को धार्मिक यात्रा कहते हुए कहा कि देश में शांति सदभाव के लिए वे धार्मिक यात्रा कर रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.